रायपुर संभाग

Chhattisgarh Nikay Chunav 2025: भाजपा की सुनामी में भूपेश बघेल का गढ़ पाटन भी ढहा, पूरे दुर्ग जिले में कांग्रेस का सूपड़ा साफ

रायपुर (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड लहर ने कांग्रेस के कई मजबूत गढ़ों को ढहा दिया। सबसे ज्यादा चर्चा पाटन की रही, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अभेद्य किला माना जाता था। भाजपा प्रत्याशी योगेश निक्की भाले ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर 600 से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज कर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया।

भूपेश बघेल की सक्रियता भी नहीं दिला पाई जीत

पाटन की राजनीतिक अहमियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि स्वयं भूपेश बघेल ने कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मीनारायण पटेल के समर्थन में नामांकन रैली में भाग लिया था। उन्होंने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन भाजपा की सटीक रणनीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत के आगे कांग्रेस टिक नहीं सकी। अंततः भाजपा ने निर्णायक बढ़त बनाते हुए कांग्रेस को शिकस्त दी।

वार्डों में भी भाजपा ने बनाई बढ़त

नगर पंचायत पाटन के वार्डों में भी भाजपा ने कांग्रेस को कड़ी टक्कर दी। 15 वार्डों में से 8 पर भाजपा ने कब्जा जमाया, जबकि कांग्रेस को 7 वार्डों में संतोष करना पड़ा।

🔹 भाजपा विजयी वार्ड: 1, 2, 3, 4, 11, 12, 13 और 15
🔹 कांग्रेस विजयी वार्ड: 5, 6, 7, 8, 9, 10 और 14

भाजपा के लिए यह जीत क्यों अहम ?

भाजपा की यह जीत न केवल पाटन में कांग्रेस के प्रभाव को कमजोर करने वाली साबित हुई, बल्कि यह पूरे दुर्ग जिले में भाजपा के बढ़ते जनाधार को भी दर्शाती है। इस नतीजे का असर आगामी चुनावी रणनीतियों पर भी साफ दिखाई देगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!