बिलासपुर संभाग

डिप्टी CM अरुण साव के क्षेत्र में भाजपा की बड़ी जीत, सुजीत वर्मा विजयी, 18 में से 11 वार्डों पर कब्जा

लोरमी नगर पालिका चुनाव में BJP का परचम, सुजीत वर्मा बने अध्यक्ष

मुंगेली (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव 2025 के नतीजों में मुंगेली जिले की लोरमी नगर पालिका में पहली बार हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष प्रत्याशी सुजीत वर्मा ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी अनिल दास को 2,456 वोटों के अंतर से हराया

इस चुनाव में प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव ने भाजपा के समर्थन में लगातार प्रचार किया था, जिसका असर नतीजों में साफ दिखाई दिया। नगर पालिका के 18 वार्डों में हुए चुनाव में भाजपा ने 11 वार्डों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 6 वार्ड मिले और 1 निर्दलीय प्रत्याशी भी पार्षद निर्वाचित हुआ। इसके अलावा, 2 भाजपा प्रत्याशी मतदान से पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए

लोरमी को पहली बार मिला नगर पालिका का दर्जा

पहले लोरमी नगर पंचायत में 15 वार्डों में चुनाव होते थे, लेकिन इस बार क्षेत्र को नगर पालिका का दर्जा मिलने के बाद कुल 18 वार्डों में चुनाव हुआ। भाजपा की जीत के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल है, और वे पूरे उत्साह के साथ जीत का जश्न मना रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में 49 नगर पालिकाओं के लिए हुए चुनाव

प्रदेश में 49 नगर पालिका परिषदों में अध्यक्ष और पार्षदों का निर्वाचन किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से बीजापुर, किरंदुल, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, कवर्धा, बेमेतरा, महासमुंद, गरियाबंद, बलौदाबाजार, तखतपुर, जांजगीर-नैला, अकलतरा, खरसिया, सक्ती, कटघोरा, रामानुजगंज, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़ और जशपुरनगर शामिल हैं।

इस ऐतिहासिक जीत के साथ, भाजपा ने लोरमी नगर पालिका में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!