दिल्ली

New Income Tax Bill 2025: लोकसभा में पेश हुआ नया आयकर विधेयक, वक्फ बिल पर हंगामा, 10 मार्च तक स्थगित हुई कार्यवाही

नई दिल्ली (शिखर दर्शन) // वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में शुक्रवार को नया इनकम टैक्स बिल 2025 पेश किया, जो छह दशक पुराने आयकर अधिनियम की जगह लेगा। इससे पहले, 7 फरवरी 2025 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस विधेयक को मंजूरी दी थी। इसके साथ ही वक्फ बिल पर जॉइंट पार्लियामेंटरी कमिटी (JPC) की रिपोर्ट भी सदन में प्रस्तुत की गई, जिससे विपक्ष ने जोरदार विरोध किया।

आयकर बिल सेलेक्ट कमिटी को भेजने का प्रस्ताव

नए आयकर विधेयक को लोकसभा की सेलेक्ट कमिटी को भेजने का प्रस्ताव रखा गया है, जो अगले सत्र के पहले दिन अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विधेयक को पेश करते हुए कहा कि इसमें 4000 से अधिक संशोधन किए गए हैं। उन्होंने विपक्षी सांसद मनीष तिवारी और प्रो. सौगत रॉय द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब भी दिए।

विपक्ष का हंगामा, वक्फ बिल पर तीखी बहस

वक्फ बिल पर पेश JPC रिपोर्ट को लेकर विपक्ष ने राज्यसभा और लोकसभा दोनों में जमकर हंगामा किया। लोकसभा में बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने ‘भारत माता की जय’ के नारों के बीच JPC रिपोर्ट पेश की। विपक्ष ने रिपोर्ट से कुछ हिस्से हटाने के आरोप लगाए, जिस पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि विपक्ष अपने विचार जोड़ सकता है, सरकार को कोई आपत्ति नहीं है।

लोकसभा की कार्यवाही 10 मार्च तक स्थगित

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने जानकारी दी कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव में 173 और बजट चर्चा में 170 सांसदों ने भाग लिया। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही 10 मार्च सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!