बिलासपुर संभाग
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने परिवार संग आम मतदाताओं की तरह कतार में खड़े होकर किया मतदान

बिलासपुर (शिखर दर्शन) // नगरीय निकाय चुनाव के दौरान कई ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं, जो नेताओं की कार्यशैली और जनसंपर्क को दर्शाती हैं। ऐसा ही एक दृश्य बिलासपुर में देखने को मिला, जहां उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सपरिवार आम मतदाताओं की तरह कतार में खड़े होकर मतदान किया।
सोमवार सुबह उप मुख्यमंत्री अरुण साव अपने परिवार के साथ सेंट फ्रांसिस हायर सेकेंडरी स्कूल मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने बिना किसी विशेष सुरक्षा घेरे या ताम-झाम के आम नागरिकों के साथ अपनी बारी का इंतजार किया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेते हुए मतदान किया। साव की इस सादगीपूर्ण कार्यशैली को लोगों ने सराहा और इसे एक सकारात्मक संदेश करार दिया।



