रायपुर संभाग

नगरीय निकाय चुनाव: सरकार के चार मंत्रियों की अहम रणनीतिक बैठक…

रायपुर (शिखर दर्शन) // नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर सरकार की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निवास पर एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री ओपी चौधरी और मंत्री केदार कश्यप शामिल हुए।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही आगामी बजट को लेकर भी मंत्रियों के बीच विचार-विमर्श हुआ। सरकार चुनावी तैयारियों को लेकर किस रणनीति पर आगे बढ़ेगी, इस पर भी बैठक में गहन मंथन हुआ।

चुनाव को देखते हुए यह बैठक अहम मानी जा रही है, क्योंकि सरकार चुनावी नीतियों और योजनाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। आने वाले दिनों में सरकार की रणनीति किस दिशा में आगे बढ़ेगी, इस पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!