हवा मे दो विमान के हुए टुकड़े-टुकड़ेः व्हाइट हाउस के पास अमेरिका में विमान हादसा अमेरिकी सेना का ब्लैक हॉक यात्री विमान से टकराया, 60 से ज्यादा लोग सवार

अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। अमेरिकी सेना का ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर यात्री प्लेन से हवा में टकरा गया, जिसके बाद दोनों के टुकड़े-टुकड़े हो गए और ये दोनों दुर्घटनाग्रस्त होकर पास की पोटोमैक नदी में गिर गए। इस हादसे में 60 से अधिक लोग सवार थे। हादसे के बाद कई लोगों के मरने की खबरें आई हैं, हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से मरने वालों की संख्या का पता नहीं चल पाया है।
सूत्रों के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ जब यात्री प्लेन वाशिंगटन एयरपोर्ट पर लैंडिंग की तैयारी कर रहा था। उसी दौरान अमेरिकी सेना का ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर सामने से आकर प्लेन से टकरा गया। यह हेलिकॉप्टर Sirosky H-60 मॉडल का था।

हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है और वाशिंगटन एयरपोर्ट पर उड़ानों की आवाजाही को रोक दिया गया है। अमेरिकी सीनेटर टेड क्रूज़ ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि कई लोगों की मौत की संभावना है, हालांकि सही आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं।

अमेरिकन एयरलाइंस ने बयान जारी करते हुए कहा कि PSA एयरलाइंस के द्वारा ऑपरेट की जा रही अमेरिकी ईगल फ्लाइट 5342 दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। अब इस मामले की जांच की जा रही है और विस्तृत जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी इस हादसे की जानकारी दी गई है। व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि “रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर हुई इस भयावह घटना की जानकारी मिली। भगवान पीड़ितों की आत्मा को शांति दे। हम इस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
