अन्तर्राष्ट्रीय

एलन मस्क को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार! समर्थकों के बीच जबरदस्त उत्साह , वैश्विक शांति और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के समर्थन में सम्मानित करने की मांग

नई दिल्ली (शिखर दर्शन) // टेस्ला, स्पेसएक्स और एक्स (पूर्व में ट्विटर) जैसी कंपनियों के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार एलन मस्क को 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। यूरोपीय संसद (MEP) के स्लोवेनियाई सदस्य ब्रैंको ग्रिम्स ने उनके नाम की सिफारिश की है। इस खबर के बाद मस्क के समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए निरंतर प्रयास
नोबेल शांति पुरस्कार के लिए एलन मस्क के नामांकन की मुख्य वजह उनके अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के समर्थन में किए गए कार्य बताए जा रहे हैं। डॉगकॉइन क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े एक डिज़ाइनर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के उनके प्रयासों को मान्यता देते हुए एलन मस्क को 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। यह नामांकन उनके निरंतर प्रयासों और वैश्विक शांति में उनके योगदान को पहचान दिलाने के लिए किया गया है।”

ब्रैंको ग्रिम्स ने की पुष्टि
ब्रैंको ग्रिम्स ने अपने बयान में कहा, “आज सफलतापूर्वक यह प्रस्ताव पेश किया गया कि एलन मस्क, जो लगातार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मौलिक मानवाधिकार और शांति का समर्थन कर रहे हैं, उन्हें 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जाए।” उन्होंने इस प्रस्ताव को सहयोग देने वाले सभी सह-प्रस्तावकों और सहयोगियों को धन्यवाद दिया।

कैसे होता है नोबेल शांति पुरस्कार का चयन?
नोबेल शांति पुरस्कार की चयन प्रक्रिया बेहद कठोर और विस्तृत होती है। नामांकन की अंतिम तिथि 31 जनवरी होती है, और इसकी प्रक्रिया अक्टूबर के मध्य में शुरू होती है। नामांकन समय सीमा समाप्त होने के बाद, फरवरी के मध्य तक नोबेल समिति को सभी नामांकन सौंपे जाते हैं। इसके बाद समिति वैध नामांकनों की समीक्षा कर एक छोटी सूची तैयार करती है। इस चरण में स्थायी सलाहकारों और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की विस्तृत रिपोर्टों को ध्यान में रखा जाता है।

क्या एलन मस्क को मिलेगा सम्मान?
एलन मस्क के नामांकन के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि नोबेल समिति इस पर क्या निर्णय लेती है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और वैश्विक शांति के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए यह नामांकन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यदि मस्क को यह पुरस्कार मिलता है, तो वह तकनीकी क्षेत्र से जुड़ने वाले उन गिने-चुने लोगों में शामिल होंगे जिन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button