बिलासपुर संभाग

नगरीय निकाय चुनाव 2025: चाय वाले और गुपचुप वाली के बाद भाजपा ने लेडिस टेलर को बनाया नगर पालिका अध्यक्ष पद का उम्मीदवार

जांजगीर (शिखर दर्शन) // नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा ने अपनी “सभी को मौका” नीति के तहत विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों को प्रत्याशी बनाकर राजनीतिक समीकरण साधने की कोशिश की है। इसी कड़ी में जांजगीर-नैला नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने चित्ररेखा गढ़ेवाल को उम्मीदवार बनाया है, जो टेलरिंग का काम करती हैं और वार्ड 25 में अपनी दुकान चलाती हैं।

20 साल से जुड़ी भाजपा से, पार्षद से अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी तक का सफर
चित्ररेखा गढ़ेवाल, जो महज 8वीं तक शिक्षित हैं, पिछले 20 वर्षों से भाजपा से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान वह वार्ड पार्षद के रूप में चुनी जा चुकी हैं। पार्षदी के बाद उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा की जिम्मेदारी निभाई और वर्तमान में महिला मोर्चा की सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं।

सादगी भरी जिंदगी और टेलरिंग के काम से हासिल किया जनसंपर्क
चित्ररेखा अपने घर से ही टेलरिंग का काम करती हैं और इस दौरान महिलाओं और स्थानीय लोगों से गहरे संबंध बनाए हैं। परिवार चलाने में अपने पति का हाथ बंटाने वाली चित्ररेखा ने भाजपा नेतृत्व के विश्वास के लिए आभार जताया है। अध्यक्ष पद का टिकट मिलने के बाद उन्होंने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है और नगर विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है।

कांग्रेस के कार्यकाल को बताया विकास में बाधक
चित्ररेखा ने कांग्रेस के पिछले पांच साल के कार्यकाल को नगर विकास में बाधक और भ्रष्टाचार से भरा बताया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा के नेतृत्व में जांजगीर-नैला का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

महिला सशक्तिकरण की मिसाल
चित्ररेखा गढ़ेवाल का चयन भाजपा की ओर से एक संदेश है कि पार्टी हर वर्ग और समुदाय को प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रतिबद्ध है। अब उनकी टेलरिंग से राजनीति तक

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!