रायपुर संभाग

पटवारियों की हड़ताल समाप्त: राजस्व कार्यों में तेजी का भरोसा, मंत्री टंकराम वर्मा का बयान

रायपुर (शिखर दर्शन) // प्रदेश में जारी पटवारियों की हड़ताल आज समाप्त हो गई है। आदर्श आचार संहिता और जनता के कामों को ध्यान में रखते हुए पटवारियों ने अपनी हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया। अब से सभी ऑनलाइन कार्य फिर से शुरू किए जाएंगे।

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार और पटवारियों के बीच चर्चा लगातार जारी थी। उन्होंने कहा, “हमने आम जनता के हित में उचित निर्णय लिया है। हड़ताल समाप्त होने से अब प्रदेश में राजस्व संबंधित कार्यों में तेजी आएगी।”

क्यों हुई थी हड़ताल?

पटवारी बीते 9 दिसंबर से काली पट्टी बांधकर काम कर रहे थे। उनकी मांग थी कि सरकार उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए। जब यह मांग पूरी नहीं हुई, तो 15 दिसंबर से उन्होंने सभी ऑनलाइन कार्यों और ट्रेनिंग का बहिष्कार कर दिया। 16 दिसंबर से प्रदेशभर के पटवारी व्हाट्सएप ग्रुप छोड़कर हड़ताल पर बैठ गए थे।

हड़ताल समाप्त होने के कारण

पटवारियों ने आदर्श आचार संहिता और जनता की परेशानियों को देखते हुए हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया। अब सभी राजस्व कार्य सुचारू रूप से संचालित होंगे, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी।

इस निर्णय के बाद सरकार और पटवारियों के बीच संवाद और सामंजस्य की उम्मीद बढ़ी है। जनता को जल्द ही राजस्व से जुड़े सभी लंबित कामों में गति का अनुभव होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!