रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में ठंड से जल्द राहत की उम्मीद, तापमान में 3-4 डिग्री की वृद्धि संभावित, बलरामपुर में न्यूनतम पारा 3.7 डिग्री तक पहुंचा।

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड का असर जारी है। कहीं गुलाबी ठंड महसूस की जा रही है तो कहीं सर्द हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। हालांकि, मौसम में जल्द बदलाव की संभावना है। आगामी दिनों में ठंड कम होने के साथ तापमान में तीन से चार डिग्री की वृद्धि हो सकती है। गुरुवार को बीजापुर में अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि बलरामपुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम पारा 3.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक एच.पी. चंद्र ने बताया कि छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे ठंड का असर धीरे-धीरे कम हो जाएगा। 11 से 12 जनवरी तक तापमान में 3-4 डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है। बिलासपुर में शीतलहर की स्थिति कम हो जाएगी, हालांकि सुबह के समय धुंध बना रह सकता है।

राजधानी समेत अन्य शहरों का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री, पेंड्रारोड में 5.0 डिग्री, दुर्ग में 8.2 डिग्री और राजनांदगांव में 9.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, रायपुर में 10.2 डिग्री, बिलासपुर में 10.4 डिग्री और जगदलपुर में 10.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!