मध्य प्रदेश में 4 लाख 97 हजार 404 नए मतदाता जुड़े: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जारी की नई मतदाता सूची, कुल संख्या में हुआ इजाफा”

मतदाता संख्या में भारी वृद्धि, 4 लाख 97 हजार 404 नए मतदाता जुड़े
भोपाल (शिखर दर्शन) // लोकसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश में मतदाताओं की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। राज्य में 4 लाख 97 हजार 404 नए मतदाता जुड़ने के साथ अब कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 70 लाख 92 हजार 367 हो गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने सोमवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया और इस दौरान राज्य में कुल 14 लाख 13 हजार 176 आवेदन प्राप्त हुए।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने जानकारी दी कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण में 7 लाख 98 हजार 469 नए नाम जोड़े गए, जबकि 3 लाख 01 हजार 65 नामों को हटाया गया। इसके अलावा 3 लाख 13 हजार 642 मतदाताओं के वोटर आईडी कार्ड में संशोधन भी किया गया।
आयु वर्गवार मतदाता संख्या:
- 18 से 19 वर्ष: 11 लाख 19 हजार 161
- 20 से 29 वर्ष: 1 करोड़ 33 लाख 88 हजार 424
- 30 से 39 वर्ष: 1 करोड़ 51 लाख 44 हजार 883
- 40 से 49 वर्ष: 1 करोड़ 15 लाख 28 हजार 407
- 50 से 59 वर्ष: 81 लाख 31 हजार 709
- 60 से 69 वर्ष: 48 लाख 15 हजार 858
- 70 से 79 वर्ष: 22 लाख 11 हजार 505
- 80 वर्ष से अधिक आयु: 7 लाख 52 हजार 420
मतदाता सूची से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य:
- प्रदेश में कुल 230 विधानसभा क्षेत्र और 65,014 मतदान केंद्र हैं।
- प्रदेश में पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 92 लाख 74 हजार 141 है।
- महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 78 लाख 17 हजार 016 है।
- थर्ड जेंडर वोटर्स की संख्या 1,210 है।
मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के इस पुनरीक्षण के बाद राज्य में लोकतंत्र को और मजबूती मिलेगी, जिससे आगामी चुनावों में सभी वर्गों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी।



