बिल्हा में तिरंगा यात्रा और विभाजन विभीषिका पर संगोष्ठी के संदर्भ में भाजपा की विधानसभा स्तरीय बैठक
बिल्हा ( शिखर दर्शन )// भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित विधानसभा स्तरीय बैठक का उद्देश्य तिरंगा यात्रा , 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस और हर घर तिरंगा अभियान की रूपरेखा तैयार करना था। यह बैठक बोदरी मंडल के पांडेय मांगलिक भवन , चकरभाठा में हुई ,

जिसमें प्रमुख रूप से बिल्हा विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक , और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने मार्गदर्शन प्रदान किया।
विधायक धरमलाल कौशिक ने बैठक में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे तिरंगा यात्रा , विभाजन विभीषिका पर संगोष्ठी और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से भाग लें।

उन्होंने विशेष रूप से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को पर्यावरण को सुधारने के लिए पेड़ लगाने का अभियान चलाना चाहिए ।
वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र सवन्नी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने के परिणामस्वरूप आज भाजपा की सरकार प्रदेश और देश में है ।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से हर घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए सक्रिय रहने की अपील की , और विशेष रूप से युवा मोर्चा से तिरंगा यात्रा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपेक्षा की।
इस बैठक में बोदरी मंडल अध्यक्ष पेगन वर्मा , तिफरा सिरगिट्टी मंडल अध्यक्ष बलराम देवांगन , बिल्हा मंडल अध्यक्ष सोमेश तिवारी , सरगांव मंडल अध्यक्ष हरि शंकर , पथरिया मंडल अध्यक्ष कैलाश सिंह , मंडल महामंत्री , और विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता , महिला मोर्चा , युवा मोर्चा के अध्यक्ष एवं महामंत्री , प्रदेश-जिला-विधानसभा और बूथ स्तर के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे ।



