बिलासपुर संभाग

14 अगस्त को भाजपा युवा मोर्चा निकालेगी नगर में तिरंगा यात्रा – अजय यादव

हर घर तिरंगा को एक यादगार मुहिम बनाने की अपील

बिलासपुर / तखतपुर ( शिखर दर्शन ) // भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की आगामी कार्ययोजना पर चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक तखतपुर के खपरी रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। इस बैठक में प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी तिरंगा यात्रा और वृक्षारोपण अभियान के लिए योजना बनाई।

भा.ज.पा. युवा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में “हर घर तिरंगा” संकल्प को साकार करने के लिए तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा।

मंडल अध्यक्ष त्रेतानाथ पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा अपने रीति-रिवाजों और सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध रहती है और प्रदेश में जनकल्याणकारी कार्यों का सिलसिला जारी है। भा.ज.पा. के वरिष्ठ नेता अशोक ठाकुर ने तिरंगा को भारतीय संस्कृति का प्रतीक बताते हुए इसके सम्मान को सभी भारतीय नागरिकों का कर्तव्य बताया। उन्होंने तखतपुर के विधायक धर्मजीत सिंह की विकास कार्यों की भी सराहना की।

भा.ज.पा. युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अजय यादव ने घोषणा की कि धर्मजीत सिंह के मार्गदर्शन में 14 अगस्त को नगर में विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा और बाइक रैली आयोजित की जाएगी। यह यात्रा सांस्कृतिक भवन श्री राम सदन से दोपहर 2 बजे शुरू होगी और नगर भ्रमण के बाद समाप्त होगी। सभी मोर्चा प्रकोष्ठों, बूथ समितियों, शक्तिकेंद्रों, विधानसभा और जिला कार्यसमिति के पदाधिकारियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

12 अगस्त को महापुरुषों की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाकर “एक पेड़ मां के नाम” के संकल्प के तहत गांव-गांव में वृक्षारोपण भी किया जाएगा।

तिलक देवांगन ने भा.ज.पा. युवा मोर्चा की संघर्षशीलता और समर्पण की सराहना की, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश में भा.ज.पा. की सरकार बनी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवा मोर्चा प्रदेश और जिला की कार्य योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करेगा।

इस अवसर पर त्रेतानाथ पांडे, अशोक ठाकुर, बी.आर. महोबिया, निखिल केशरवानी, राजा दुबे, तिलक देवांगन, अजय यादव, टिकेश्वर कौशिक, ओमप्रकाश कौशिक, कोमल ठाकुर, कुलेश्वर साहू, संदीप साहू, सरजू यादव, अमित यादव, आयुष ठाकुर, राजकमल साहू, विजय यादव, राकेश तिवारी, सोहन कश्यप, निखिल श्रीवास, पुष्पराज ठाकुर, धनंजय कश्यप, रिंकू कश्यप, अमर गुप्ता, जितेंद्र सूर्यवंशी, निहाल साहू, जयलाल कौशिक, चिंटू ठाकुर सहित भा.ज.पा. युवा मोर्चा के कई ऊर्जावान कार्यकर्ता मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!