बिलासपुर कलेक्टर ने स्कूलों में समर कैंप आयोजित करने के दिए आदेश
बिलासपुर में सरकारी स्कूलों के छात्रों को गर्मियों की छुट्टियों में यादगार अनुभव प्रदान करने के लिए समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस बार कैंप में बच्चों को एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, मॉल, प्लेनेटोरियम, तरण पुष्कर और अन्य मनोरंजक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। साथ ही, उन्हें फिल्में दिखाई जाएंगी और विभिन्न मनोरंजन और ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा।

इस आयोजन के अंतर्गत, सरकारी स्कूलों के छात्रों को 15 मई से 15 जून तक समर कैंप में शामिल होने का आयोजन है। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि इस कार्यक्रम को सुदूर क्षेत्रों के छात्रों और विशेष रूप से आदिवासी बच्चों को ध्यान में रखकर आयोजित किया जाए। निगम कमिश्नर को इस कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया है।
- आधी आबादी, पूरा अधिकार : नारी शक्ति का बदलता स्वरूप , संघर्ष से सृजन तक की अनवरत यात्रा
- अहमदाबाद में भारत का जलवा: टी20 विश्व कप फाइनल में न्यूज़ीलैंड को 96 रन से हराकर भारत बना चैंपियन
- राज्यपाल पहुंचे रतनपुर मां महामाया मंदिर , दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की किए कामना !
- सितंबर तक खिंच सकता है अमेरिका-ईरान संघर्ष, पेंटागन की बढ़ी चिंता; उधर इजरायल ने ईरान में उतारे अपने सैनिक
- राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा ने भरा नामांकन, CM विष्णुदेव साय बने प्रस्तावक



