बिलासपुर संभाग

तालाब में तैरते वक्त गले में फंस गई मछली , डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाला बाहर 

बिलासपुर /(शिखर दर्शन)// तालाब में नहाते वक्त एक मछली बच्चे के गले में फंस गई , जिसे ऑपरेशन के द्वारा डाक्टरों ने बाहर निकाला । फिलहाल बच्चे की हालत में अभी सुधार है और शहर के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के जिला जांजगीर के अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत करूमहू गांव का रहने वाला 12 वर्षीय समीर सिंह शुक्रवार को अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने के लिए गया था । जहां तालाब में तैरते वक्त उसके मुंह में एक 7 से 8 सेंटीमीटर की मछली फंस गई।जिसके चलते बालक को सांस लेने में तकलीफ होने लगी और उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए परिजन उसे उपचार के लिए अकलतरा सिटी हॉस्पिटल सेंटर ले गए लेकिन वहां के डॉक्टर गले में फंसी मछली को निकालने में असमर्थ रहे । और इसके बाद डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर रेफर कर दिया जहां एक निजी अस्पताल में डाक्टरों के द्वारा बच्चे के गले में फंसी हुई मछली को ऑपरेशन कर बाहर निकाला गया है । फिलहाल बच्चे की हालत अभी ठीक है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!