रायपुर संभाग

रायपुर नगर निगम में तबादले: आगामी चुनाव से पहले चार जोन के कमिश्नर बदले

रायपुर ( शिखर दर्शन )//राजधानी में आगामी नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर रायपुर नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने जोन कमिश्नरों के तबादले का आदेश जारी किया है। नए आदेश के तहत, जोन क्रमांक 3, 4, 7, और 8 में पदस्थ कमिश्नरों की स्थानांतरण कर दी गई है। इसके अलावा, एक नए कमिश्नर को जोन 8 में नियुक्त किया गया है।


रायपुर नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने जोन कमिश्नरों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार:

– जसदेव बाबरा को जोन 7 से जोन 3 में पदस्थ किया गया।
– अरुण ध्रुव को जोन 8 से जोन 4 में स्थानांतरित किया गया।
– प्रीति सिंह को जोन 3 से जोन 7 में नियुक्त किया गया।
– राकेश शर्मा को जोन 4 से जोन 10 में नई पदस्थापना दी गई।

इसके अतिरिक्त, मुख्यालय में पदस्थ A.K हालदार को उपआयुक्त पद से हटा कर जोन 8 का आयुक्त नियुक्त किया गया। निर्वाचन और जनगणना का प्रभार कृष्णा खटीक उपायुक्त को सौंपा गया, जबकि जन्म-मृत्यु और विवाह पंजीयन की जिम्मेदारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणिग्रहण को दी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!