कोरी डेम में रविवार को जुआरियों की महफिल: पुलिस ने 22 जुआरियों को पकड़ा

बिलासपुर ( शिखर दर्शन ) // रविवार को कोरी डेम में रसूखदार जुआरियों की महफिल सजने की खबर के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और 22 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए जुआरियों में सकरी पार्षद अमित भारते, तखतपुर जनपद सदस्य शिवेंद्र कौशिक और बिलासपुर के कई प्रमुख व्यक्ति शामिल हैं।
पुलिस ने इस कार्रवाई में 3,49,215 रुपये की नगद राशि, सात कारें और 33 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। यह अभियान कोटा पुलिस द्वारा चलाया गया, जिन्होंने जुआ एक्ट के तहत सभी गिरफ्तार जुआरियों पर कार्रवाई की है।
पुलिस को रविवार को सूचना मिली कि कोरी डेम के किनारे कई जुआरी एकत्रित हुए हैं और लाखों का जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही एसडीओपी कोटा नुपूर उपाध्याय और कोटा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि वहां जुआरों के चार फड़ लगे हुए थे। पुलिस को देखते ही जुआरी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पकड़ा।
पकड़े गए जुआरी:
- अमित भारते (सकरी, बिलासपुर)
- सुनील यादव (चांटीडीह, रपटा चौक)
- श्याम मूर्ति (चांटीडीह, रामायण चौक)
- अमित सिंह (लक्ष्मीनगर, रायपुर)
- राजेश साहू (गोंडपारा, कोतवाली, बिलासपुर)
- दिनेश सिंह (बंधवापारा, सतबहानिया मंदिर)
- संजीव साहू (तखतपुर)
- महेश कुमार गबेल (चांटीडीह)
- हरिओम साहू (खमतराई, बिलासपुर)
- चंद्रप्रकाश मरावी (नागोई, तखतपुर)
- दीपक सोनी (अशोक विहार फेस-2, बिलासपुर)
- अमित पहाड़ी (सकरी, बिलासपुर)
- दीपक साहू (गोडैया, रतनपुर)
- संदीप मिश्रा (नीलपैलेस, बिलासपुर)
- शिवेंद्र प्रताप कौशिक (नागोई, तखतपुर, बिलासपुर)
- राकेश सिंह (दयालबंद, बिलासपुर)
- सूरज वस्त्रागार (अमेरी, बिलासपुर)
- संजय ध्रुव (जबड़पारा, बिलासपुर)
- श्रीकान्त तिवारी (मंगला, बिलासपुर)
- अकबर खान (दयालबंद, बिलासपुर)
- जितेश मोर (मालखरोदा, सक्ती)
- अर्पित सहगल (नारियल कोठी, बिलासपुर)
पुलिस ने कहा है कि सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए निरंतर निगरानी रखी जाएगी।