मध्यप्रदेश

भारत का ऑक्सीजन सप्लायर MP: अमित शाह ने घोषित किया इंदौर को ग्रीन सिटी , BSF जवानों को सराहा

इंदौर ( शिखर देशन ) //केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इंदौर शहर मे आयोजित कार्यक्रम मां के नाम पेड़ अभियान की सराहना की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस पहल का नारा एक राष्ट्रीय आंदोलन बन गया है, जिसके तहत देशवासियों ने अपनी मां के नाम पर पेड़ लगाने का संकल्प लिया है। मध्य प्रदेश ने देश को ऑक्सीजन देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जहां 31% भूमि वन विभाग से आच्छादित है। यहां पर्यावरण के प्रति संवेदनशील पर्यटन को भी बढ़ावा मिला है, जिसके लिए मैं मध्य प्रदेश के हर एक लोगों को बधाई देता हूं।

इंदौर में ‘एक पेड़ एक जीवन’ अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम डॉ मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गी और अन्य मंत्रियों और विधायकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस अभियान को एक मां के नाम समर्पित किया है, जो इंदौर की प्रकृति और जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। इंदौर अपनी साफ-सुथरी, सुशासन, सहयोग, और सामाजिक सहभागिता के लिए भी प्रसिद्ध ह

बीएसएफ के जवानों ने किया सैल्यूट: गर्व और सम्मान

उन्होंने कहा कि आज जो आप विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं, मां अहिल्याबाई की नगरी को नया कीर्तिमान विश्व में प्रसिद्ध करेगा। इंदौर स्मार्ट सिटी, मेट्रो सिटी, क्लीन सिटी, मार्डियन एजुकेशन का हब बना हैं, अब ग्रीन सिटी के नाम से भी जाना जाएगा या हम सबके लिए आनंद की बात है। यह कार्यक्रम शासन का नहीं है, शासन कार्यक्रम को सफल नहीं कर सकता, आंदोलन को सफल नहीं कर सकता। इस अभियान से पूरे इंदौर की जनता को जोड़ा गया है। महापौर अलग-अलग वन बनाने की शुरुआत की। अमरुद, बरमुंडा, बेलपत्र, सीताफल वाला जैसे ऐसे वृक्षों को भी स्थान दिया है। 11 लाख पौधे लगाने के स्थान पर तीन तालाब बनाकर उनके सिंचाई की भी व्यवस्था की गई है। बीएसएफ के जवानों को भी मन से सैल्यूट करना चाहता हूं। कन्याकुमारी से लेकर नॉर्थ ईस्ट तक बंगाल से लेकर गुजरात तक 5 करोड़ पेड़ CISF ने लगाए हैं।

एक वृक्ष 10 पुत्र के बराबर

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि इस साल 5 करोड़ और पौधे लगाएंगे। आने वाले समय में एक करोड़ पौधे लगाएंगे। 6 करोड़ पौधे लगाने का हमारा काम पूरा हो जाएगा। वृक्ष का हमारे ग्रथों में जिक्र है, मत्स्य पुराण में लिखा गया है कि 10 बावड़ी के बराबर एक तालाब होता है। 10 तालाब के बराबर एक पुत्र होता है। 10 पुत्र के बराबर एक वृक्ष होता है। तब जाकर एक वृक्ष का पूर्ण हमको मिलता है। जिस तरह से विकास हो रहा है हमारी सुविधा हम बढ़ा रहे हैं। एक समय है पीएम मोदी ने पीछे मुड़कर आने वाली पीढ़ी के लिए देखिए पर्यावरण की चिंता देश नहीं पूरी दुनिया को करने की आवश्यकता है।

अमित शाह ने कहा कि मोनोऑक्साइड ने ओजोन के परत को कम कर रहे है, ओजोन के अंदर बड़े-बड़े छिद्र हो गए हैं, गर्मी बढ़ने लगी है। झालावाड़ वायु परिवर्तन हो रहा है, पीएम मोदी ने जो अभियान चलाया है एक प्रकार से एक सटीक जवाब है। 24 अभ्यारण चीते लेकर भी कोण में आ गए हैं। पर्यावरण मोदी ने वन अर्थ वन फैमिली, वन अर्थ वन फ्यूचर कितने सारे अभियान दिए कि उन्हें चैंपियन ऑफ अर्थ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर कई सारे कार्यक्रम पर्यावरण के सुरक्षा के लिए किए हैं। पेट्रोल और डीजल में 20% 2025 तक पूरे भारत में 25% लैंडिंग हो जाएगी।

लोकसभा चुनाव में मिली जीत को लेकर दी बधाई

ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के तहत 20 करोड़ का प्रोजेक्ट बनाया गया। कई सारे कार्यक्रम पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री द्वारा संचालित किया जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब पर्यावरण विभाग गुजरात सरकार थी। आपका आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को मिला है। मैं प्रदेश में पहली बार चुनाव के बाद आया हूं, वह पूरी देश की जनता को हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि देश सुरक्षित, समृद्ध, आधुनिक बनेगा। हर क्षेत्र में देश नंबर वन पर रहेगा। 29 की 29 सीट नरेंद्र मोदी की झोली में डाल दी।

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में कई विकास के कार्य की शुरुआत हुई है। 3 लाख 65 हजार का बजट रखा है। मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा बजट है। जनता और किस के बीच में संतुलन करने वाला बजट है। दुर्गावती अन्नपूर्णा योजना से किसानों को लाभ पहुंचाया गया है। उन्होंने विनती करते हुए कहा कि वृक्षों को बड़ा करना उसका ध्यान रखना बड़ा उद्देश्य है। वृक्ष को बड़ा करने तक अपने बेटे की तरह इसकी चिंता करना है और आने वाले समय में यही आपको आपकी मां की तरह आशीर्वाद देगा। इंदौर शहर के अंदर 51 लाख वृक्ष लगाना बड़ी बात है, एक दिन में 11 लाख वृक्ष लगाना एक बड़ी बात है, सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!