बेलगाम ट्रक से पिकअप की जोरदार भिड़ंत, चालक की हुई दर्दनाक मौत …

नवापारा/अभनपुर ( शिखर दर्शन )//
तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप की जोरदार भिड़ंत से ड्राइवर की हुई दर्दनाक मौत …
मिली जानकारी के अनुसार, नवापारा-अभनपुर मार्ग में सोमवार रात 9.30 बजे ग्राम डोंगीतराई के पास चावल से लोड पिकअप सीजी 04 पीएन 3775 और ट्रक क्र. सीजी 07 एनए 5071 की जोरदार भिड़ंत हो गई है । हादसा इतना भयानक था कि ट्रक की टक्कर के बाद पिकअप सड़क किनारे गड्डे में पलट गई । इसके बाद ट्रक पिकअप के ऊपर चढ़ गया और पिकअप चालक गाड़ी में ही फंसा रहा, जिसके कारण बड़ी जद्दोजहद के बाद बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी है ।
पिकअप राजिम निवासी पुरुषोत्तम साहू चला रहा था । उसके साथ खलासी कुलेश्वर मंडले भी था । घटना में पुरुषोत्तम साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुलेश्वर को कई जगह गंभीर चोट लगी है । उसे उपचार के लिए नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया । बताया जा रहा है हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया । पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आरोपी फरार ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है ।



