भांजे के साथ मामी का बढ़ा रोमांस, पूर्व प्रेमी ने निजी वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, मिलने बुलाया, फिर नए प्रेमी के साथ मिलकर रची ये साजिश…
गोरखपुर में महिला ने पूर्व प्रेमी की हत्या कर शव तालाब में फेंका, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
लखनऊ, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh): गोरखपुर (Gorakhpur) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक शादीशुदा महिला ने अपने पूर्व प्रेमी को चेन्नई से बुलाया और फिर भांजे (जो उसका नया प्रेमी था) के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद महिला ने अपने रिश्तेदारों के सहयोग से पूर्व प्रेमी के शव को फैलाहवा ताल घाट में फेंक दिया। घटना के बाद महिला अपने जीवन में सामान्य तरीके से व्यस्त हो गई, जैसे कुछ हुआ ही न हो। लेकिन पुलिस ने तफ्तीश के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।
19 जून को मिला था शव
यह घटना जिले के थाना गुलरिहा क्षेत्र की है। 19 जून को एक पुरुष का शव फैला हुआ ताल घाट में मिला था। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी थी, लेकिन शव की पहचान करना मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस में रखा, लेकिन 72 घंटे बीत जाने के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो पाई। अंततः पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
ऐसे हुई शव की शिनाख्त
पुलिस ने शव मिलने की सूचना सोशल मीडिया पर शेयर की। 27 जून को चिलुआताल के एक व्यक्ति ने आकर शव की पहचान की और दावा किया कि वह उनका बेटा सिंटू कुमार है, जो चेन्नई में काम करता था। 14 जून को सिंटू ने कहा था कि वह किसी काम के लिए बेंगलुरु जा रहा है, लेकिन वहां नहीं पहुंचा और तभी से वह लापता था।
प्रेमिका ने भांजे के साथ मिलकर की हत्या
पुलिस ने गहन जांच के बाद यह पता लगाया कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। महिला ने अपने भांजे के साथ मिलकर पूर्व प्रेमी सिंटू की हत्या इसलिए कराई क्योंकि वह उसके अवैध संबंधों में बाधक बन रहा था। अब पुलिस ने महिला, उसके भांजे और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्राइवेट फोटो और वीडियो से कर रहा था ब्लैकमेल
जांच में खुलासा हुआ कि सिंटू चेन्नई से गोरखपुर अपनी प्रेमिका प्रियंका से मिलने आया था। प्रियंका ने पहले ही उसकी हत्या की योजना बना रखी थी। पता चला कि सिंटू, प्रियंका की कुछ निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इसके बाद प्रियंका ने सिंटू का गला घोंटकर और डंडे से मारकर हत्या कर दी और शव को तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने अब इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया है।

