रायपुर संभाग

रायपुर नगर निगम की मासिक समीक्षा बैठक में ड्रेनेज सिस्टम सुधारने के लिए केंद्र सरकार से 200 करोड़ रुपये की मांग की गई

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // आज राजधानी में महापौर एजाज ढेबर की अध्यक्षता में नगर निगम की MIC (Mayor in Council) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 10 महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें एमआईसी के सदस्यों ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा, एमआईसी के सदस्य, अपर आयुक्त, और निगम सचिव विनोद पांडेय सहित विभिन्न विभागों के प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।

MIC की बैठक में चर्चा के मुख्य बिंदु:

  1. सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव:
    • बैठक में रायपुर के शारदा चौक और फूलचौक से तात्यापारा चौक तक दोनों तरफ सड़क चौड़ीकरण पर विचार-विमर्श हुआ। सड़क चौड़ीकरण के लिए आवश्यक धनराशि के निर्धारण हेतु एक कमिटी का गठन किया गया, जिसमें एमआईसी के तीन सदस्य, एक सेवानिवृत्त अधिकारी और स्थानीय पार्षद शामिल होंगे।
  2. ड्रेनेज सिस्टम की मांग:
    • इस वर्ष फिर से जलभराव से निपटने और ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने के लिए केंद्र सरकार से 200 करोड़ रुपये की मांग के लिए पत्र भेजने का निर्णय लिया गया। पिछले साल 2023 में भी बारिश से जलभराव की समस्या को सुलझाने के लिए कांग्रेस सरकार द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर ड्रेनेज सिस्टम्स का निर्माण किया गया था।
  3. स्ट्रीट लाइट व्यवस्था:
    • टाटीबंध चौक से तेलीबांधा चौक तक स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए निविदा बुलाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। इसके लिए पौने तीन करोड़ रुपये की मांग की गई है।
  4. स्वच्छता और पौधरोपण:
    • जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर स्वच्छता सर्वेक्षण के कार्य और पौधरोपण अभियान में लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें ट्री गार्ड्स प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।
  5. निराश्रित पेंशन योजना:
    • बैठक में जोन 5, 9, और 10 से संबंधित 25 पात्र प्रकरणों और राष्ट्रीय परिवार सहायता पेंशन योजना में जोन 5, 9, 10 से संबंधित 8 पात्र प्रकरणों को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई।

सड़कों और गार्डन्स के नामकरण के प्रस्ताव:

  1. आक्सीजोन गार्डन:
    • आक्सीजोन गार्डन का नामकरण पूर्व मंत्री और पूर्व महापौर स्व. तरूण चटर्जी के नाम पर करने का प्रस्ताव रखा गया।
  2. सड़क नामकरण:
    • शमशानघाट काली मंदिर से मेडिसाइन अस्पताल तक के मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पी जगन्नाथ राव नायडू के नाम पर रखने का प्रस्ताव दिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!