तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार युवक को रौंदा, मौके पर हुई मौत

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही // ( शिखर दर्शन ) // गौरेला थाना क्षेत्र के गिरवर गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे की घटना हुई है। एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार युवक का सिर कुचल दिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस और 112 नंबर की टीम घटनास्थल पर पहुंची है और मर्ग को सुरक्षित कर लिया गया है। स्थानीय लोगों में इस घटना के प्रति गहरा रोष है और घटनास्थल पर भीड़ जुटी है, जिसके कारण लंबा जाम लग गया है। मृतक युवक गिरवर गांव का निवासी था। पुलिस वर्तमान में मृतक की पहचान करने में जुटी है।
गौरेला पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। इस मार्ग में पहले भी बेलगाम गाड़ियां कई लोगों की जान ले चुकी हैं। कोरबा से कोयला भरकर जैतहरी पावर प्लांट की ओर जाने वाले इन बड़े ट्रेलर गाड़ियों के जैसे इस रास्ते पर दौड़ते हुए यह मार्ग सबसे व्यस्त है। यह रास्ता बिलासपुर से गौरेला होते हुए अनूपपुर और कटनी की ओर जाता है।



