24 जून श्री महाकाल भस्म आरती दर्शन
उज्जैन //(शिखर दर्शन)// मध्यप्रदेश के जिला उज्जैन में स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पट सुबह 4 बजे खोले गए। सबसे पहले बाबा महाकाल का पवित्र गंगा जल से अभिषेक किया गया , इसके बाद दूध , दही , घी , शहद , एवम फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन की गया , देवाधिदेव को भस्म चढ़ाई गई ।
भांग , चंदन और त्रिपुंड अर्पित कर कलात्मक आभूषणों से श्री महाकाल का अद्वितीय और अद्भुत श्रृंगार किया गया ।
श्री महाकाल ने शेष नाग का रजत मुकुट , रजत मुंड की माला और रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्पों की मल धारण की । बाबा महाकाल को अवंतिका नगरी की प्रसिद्ध मिठाइयों के साथ विभिन्न प्रकार के फलों का भोग लगाया गया ।

ब्रह्म मुहूर्त में बाबा महाकाल की चर्चित भस्म आरती में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। सभी ने श्री महाकालेश्वर की अद्भुत भस्म आरती श्रृंगार दर्शन कर आत्मिक और आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया । कुछ भक्त शंभूनाथ के सामने सदैव उपस्थित रहने वाले नंदी महाराज के दर्शन कर उनके कानों में अपने दिल की बात बाबा तक पहुंचाने का निवेदन कर रहे थे । इस दौरान पूरा महाकाल मंदिर बाबा के भक्तिमय जयकारे ” हर हर महादेव ” , “हर हर शंभू” , “ॐ नमः शिवाय” , “जय जय श्री महाकाल” से गूंज रहा था ।
