बिलासपुर संभाग

धरमलाल कौशिक के प्रयासों से सिरगिट्टी में सड़क निर्माण को मिलेगी गति: जल्द होगा टेंडर जारी….

बिल्हा //( शिखर दर्शन )// लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार के पुनः सत्ता में आने के पश्चात, बिल्हा के विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को हल करने के लिए तेजी से कदम उठाए हैं। विधायक श्री कौशिक ने जनदर्शन कार्यक्रम के तहत सिरगिट्टी के नयापारा स्थित वार्ड नंबर 11-12 के निवासियों की लंबे समय से चल रही सड़क की समस्या को प्राथमिकता दी है।

नयापारा के नागरिकों ने क्षेत्र के विधायक धरम लाल कौशिक के सामने मुख्य मार्ग की दुर्दशा और उसकी महत्वता के संदर्भ में अपनी चिंताओं को व्यक्त किया। उन्होंने बिजली ऑफिस चौक से लेकर शिवा दुकान बजरंग चौक तक की सड़क की खराब हालत के बारे में विधायक को अवगत कराया। नागरिकों की इन समस्याओं पर त्वरित संज्ञान लेते हुए विधायक श्री कौशिक ने जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द सड़क निर्माण हेतु आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाए और टेंडर जारी किया जाए।

इसके साथ ही, सिरगिट्टी के तीनों वार्डों में स्थित जर्जर गलियों की मरम्मत और नई सड़क निर्माण की भी प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। विधायक के इस कदम से क्षेत्र के नागरिकों को उम्मीद है कि उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान जल्द ही हो जाएगा।

इस अवसर पर सिरगिट्टी के वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज दुबे, दिनेश दीनू कौशिक, द्रोण सोनकलिहारी, लक्की दुबे, सुनील सिंह, आनंद श्रीवास, कृष्णा पाण्डेय, सूर्या संजू मिश्रा, लव मानिकपुरी, अनिल कोरी, विकास ध्रुव, आर्यन पाण्डेय, नानू यादव, हरीश यादव, हरिशंकर केंवट, गजेंद्र यादव और अन्य यूथ बीजेपी के सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इन सभी ने विधायक कौशिक का धन्यवाद व्यक्त किया और उनके प्रयासों की सराहना की।

यह कदम क्षेत्र में विकास की एक नई उम्मीद जगा रहा है और लोगों को विश्वास है कि जल्द ही उनके क्षेत्र में बेहतरीन सड़कें होंगी जो आने वाले समय में सिरगिट्टी के विकास को नई दिशा देंगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!