दुर्ग संभाग

छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना: पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या की, फिर खुद को फांसी पर लटकाया, पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग//( शिखर दर्शन )// छत्तीसगढ़। दुर्ग जिले से एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। देर रात, एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गला धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद को फांसी पर लटका लिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पाटन एसडीओपी आशीष बंछोर और उतई थाना प्रभारी मनीष शर्मा भी घटनास्थल पर मौजूद रहे और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। यह मामला उतई थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्ग के खोपली गांव के निवासी हेंगल बंजारे ने पहले अपनी पत्नी दशोदा बंजारे की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह दिल दहला देने वाली घटना हेंगल ने अपने खेत के स्टोर रूम में रात लगभग 11 बजे अंजाम दी। हत्याकांड को अंजाम देने से पहले हेंगल ने दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया था। लगभग 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दरवाजे को तोड़ा गया और शवों का पंचनामा किया गया।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, पुलिस ने बताया कि हेंगल बंजारे और उसकी पत्नी सुबह 7 बजे से खेत में काम कर रहे थे। सुबह 10 बजे तक वे बच्चों के साथ खेत में काम में लगे रहे। इसके बाद हेंगल ने इस भयावह घटना को अंजाम दिया। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हेंगल ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया और आखिरकार उसने फांसी क्यों लगाई। मामले की जांच के लिए पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!