छत्तीसगढ़

जैतखाम विवाद: बलौदाबाजार SP ऑफिस में फिर आग, 20-30 पुलिसकर्मी घायल, रायपुर रेफर किए गए

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सोमवार को सतनामी समाज ने कलेक्ट्रेट में उग्र प्रदर्शन करते हुए बड़े पैमाने पर आगजनी और तोड़फोड़ की। पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से लगी आग ने देखते ही देखते पूरी इमारत को चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में कामयाब रही, लेकिन मात्र दो घंटे बाद एसपी कार्यालय में फिर से आग लग गई। सतनामी समाज ने पार्किंग में खड़ी सभी गाड़ियों को जला कर खाक कर दिया, जिससे आस-पास की सरकारी इमारतों में भीषण आग फैल गई और एसपी कार्यालय भी इसकी चपेट में आ गया। आग बुझाने के बाद भी हवा के कारण एसपी कार्यालय में फिर से आग लग गई।

जानिए, क्या है पूरा मामला?

कुछ दिनों पहले असामाजिक तत्वों ने गिरौधपुरी धाम में स्थित सतनामी समाज के पूज्य जैतखाम को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस घटना से आक्रोशित समाज ने सोमवार को बलौदाबाजार जिला कलेक्ट्रेट में व्यापक तोड़फोड़ और आगजनी करते हुए उग्र प्रदर्शन किया। इस हिंसा में 20-30 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें से गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों को रायपुर रेफर किया जा रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर रायपुर रेंज और बिलासपुर रेंज के IG के साथ अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!