Blog
मोदी कैबिनेट में शामिल हुईं ये 7 महिलाएं, देखें पूरी सूची
नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए 9 जून को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। सफेद कुर्ता और चूड़ीदार पायजामा व नीली जैकेट पहने 73 वर्षीय मोदी ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) के बाद मोदी लगातार तीसरी बार पीएम बनने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं। मोदी के साथ-साथ 71 और सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली है। इसमें से 30 ने कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार और 36 ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है। पीएम के अलावा 60 मंत्री भाजपा और 11 अन्य दलों के हैं।
वहीं मोदी 3.0 मंत्रिमंडल में इस बार 7 महिलाएं मंत्री बनीं हैं। इसमें 6 महिलाएं भाजपा और एक अपना दल से हैं। नई मंत्रिमंडल में निर्मला सीतारमण, भाजपा सांसद अन्नपूर्णा देवी, शोभा करंदलाजे, रक्षा खडसे, सावित्री ठाकुर और निमुबेन बांभनिया और अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल को शामिल किया गया है। सीतारमण और अन्नपूर्णा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, जबकि शेष 5 महिला सांसदों ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

