बिलासपुर संभाग

रेलवे कालोनी ” पोर्टर खोली ” में सोलापुरी माता पूजा का चौथा दिन !

बिलासपुर//( शिखर दर्शन )//श्री श्री श्री सोलापुरी माता उत्सव समिति के द्वारा पोर्टर खोली में माता पूजा का निरंतर आयोजन किया जा रहा है आयोजन के चौथे दिन भक्तों ने यहां मां दुर्गा स्वरूप के दर्शन किए । प्रतिदिन की भांति इस दिन भी पुजारी टी. भास्कर राव और उनके सहयोगियों ने गीली हल्दी से माता के दुर्गा स्वरूप प्रतिमा का निर्माण किया और उनकी विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई ।

सोलापुरी माता पूजा समिति के अध्यक्ष डी. राजा राव ने बताया कि दुर्गा आदि शक्ति हिंदुओं की प्रमुख देवी मानी जाती है। जिन्हें लोग माता ,नवदुर्गा ,देवी ,शक्ति ,भगवती , माता रानी ,पार्वती ,जगत जननी ,जगदंबा परमेश्वरी ,परम सनातनी देवी ,आदि नाम से भी पुकारते हैं । उन्होंने कहा कि शास्त्रों में भी दुर्गा को आदि शक्ति परम भगवती परम ब्रह्म बताया गया है । वह अंधकार व अज्ञानता रूपी राक्षसों से रक्षा करने वाली ममतामई मोक्ष प्रदायिनी तथा कल्याणकारी है । उनके बारे में मान्यता है कि वह शांति समृद्धि तथा धर्म पर आघात करने वाली राक्षसी शक्तियों का विनाश करती है ।

सोलापुर माता पूजा पर्व के चौथे दिन पोर्टर खोली स्थित पंडाल में मां दुर्गा की मनमोहक प्रतिमा स्थापित की गई । वैदिक  मंत्रोचार के साथ देवी प्रतिमा की पूजा अर्चना और आरती की गई । बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा पंडाल में उपस्थित हुए और इस पल के साक्षी बने ।

आयोजन स्थल पर प्रतिदिन लक्की ड्रा निकाला जा रहा है , यहां पहुंचने वाले महिलाओं और बच्चों को इसमें पूजा समिति की ओर से निशुल्क भाग लेने की सुविधा उपलब्ध है। इस कार्यक्रम में समिति द्वारा प्रतियोगियों को क्रमशः प्रथम ,द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।  

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!