बिलासपुर संभाग

सोलापुरी माता पूजा पर्व की हुई भव्य शुरुआत …. पोर्टर खोली पूजा समिति का अद्भुत आयोजन !

बिलासपुर //( शिखर दर्शन )//दक्षिण भारत और पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में सोलापुरी माता की पूजा धूमधाम से मनाई जाती है । इसी तर्ज पर 21 साल पहले रेलवे क्षेत्र में स्थित पोर्टर कॉलोनी में इस पूजा की शुरुआत हुई थी जो आज शहर में श्री श्री सोलापुरी माता पूजा के नाम से विख्यात हुआ । न्यू लोको कालोनी (पोर्टर खोली) सोलपुरी माता पूजा उत्सव समिति के द्वारा पिछले 21 वर्षों से “स्टेशन के उस पार” यह आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ आयोजित किया जा रहा है ।

इस वर्ष भी पूजा उत्सव समिति द्वारा इसकी शुरुआत शनिवार को राटा पूजा के साथ हुई । इसके बाद सोमवार दोपहर को खड़गपुर से आए पुजारी टी. भास्कर राव ने बड़ी ही कुशलता के साथ गीली हल्दी से अपनी कला का प्रदर्शन करते हुऐ सोलापुरी देवी की प्रतिमा तैयार किया । 22 अप्रैल की शाम हल्दी से अभिमंत्रित कर माता रानी का मोगरे के फूल और नींबू इत्यादि से मनमोहक व अद्भुत श्रृंगार किया गया ।

सूर्यास्त होते ही रिमझिम बारिश के बीच न्यू लोको कॉलोनी रेलवे क्षेत्र स्थित श्री त्रिपुर सुंदरी मरी माई मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई । जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने बड़ी ही उमंगता और श्रद्धा के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराया । इस शोभायात्रा में बाल पुजारी देवी विग्रह को अपने सिर पर धारण किए हुए थे ,और आगे आगे चल रहे थे । पारंपरिक डफली के अलावा बैंड बाजा और धुमाल के साथ निकली इस शोभा यात्रा के स्वागत में श्रद्धालु पलके बिछाए अपने-अपने घरों के सामने प्रतीक्षा कर रहे थे ।  सोलापुरी माता के स्वागत में पूरे रास्ते में पड़ने वाले हर एक मार्ग को साफ सफाई कर शीतल जल से धोया गया था ।

माता की भव्य शोभा यात्रा जिस मार्ग से गुजरने वाली थी उस मार्ग पर पूरे रास्ते भर महिलाओं ने साड़ियां बिछाई और भक्त सड़क पर लेट जाते थे , जिनके ऊपर से देवी की शोभायात्रा गुजरी , मान्यता है कि ऐसा करने से देवी का आशीर्वाद प्राप्त होता है । आतिश बाजी के साथ निकली इस शोभायात्रा में पुरुषों के अलावा महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे भी देर रात तक चलते हुए नजर आए ।

दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार  जगह-जगह महिलाएं कलश में शीतल जल लिए सोलापुरी माता का स्वागत कर रही थी । शोभायात्रा देर रात रेलवे कालोनी स्थित “सोलापुरी विद्युत सब स्टेशन नंबर 2 ” के पंडाल पहुंची जहां खड़गपुर से आए प्रख्यांड पंडित टी.  भास्कर राव ने वैदिक मंत्रोचार के साथ देवी की स्थापना की । इसके बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया ।

इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष डी. राजा राव , महासचिव एम. श्रीनू राव , कार्यकारिणी अध्यक्ष पी. देवराज ( देव राजू ) , सचिव के. वेंकट राव (नानी), कोषाध्यक्ष पी. शेखर राव , एम. प्रफुल्ल , संतोष कुमार के अलावा बी. रमेश कुमार , अखिलेश कुमार , जी. के. राव , k माधव राव ,जगदीश , बबलू सोनानी , ईश्वर राव , धीरज कुमार , एन सुरेश कुमार , शिवा , सुशांत , गोविंदा , पी. नागभूषण राव , कुणाल , धनराज , मोटा , सद्दाम के साथ श्री सोलापुरी माता पूजा समिति के अन्य सदस्य गण उपस्थित थे ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!