रायपुर संभाग

PM मोदी कल आएंगे रायपुर… ,  रायगढ़ सहित इस जगह में जनसभा को करेंगे संबोधित !

रायपुर //(शिखर दर्शन// प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अप्रैल को 2 दिन के लिए छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं । इस दौरान वे तीन लोकसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे । 10 साल में पहली बार है कि वह रायपुर रात्रि विश्राम करेंगे । इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई है । उनका रात्रि निवास राजभवन में होगा । राजभवन के चारों तरफ के रास्ते 23 अप्रैल को बंद कर दिए जाएंगे ।

मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री दोपहर रायगढ़ आएंगे वहां से जांजगीर चांपा में जनसभा को संबोधित करेंगे ।धमतरी में जनता के बीच अपनी बात रखेंगे ।  शाम करीब 7:00 बजे राजभवन पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे । अगले दिन सुबह 8:00 बजे अंबिकापुर के लिए रवाना हो जाएंगे , वहां भी जनसभा को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर राजभवन में दिनभर बैठकों का दौर चलता रहा । पुलिस प्रशासन ने भी मॉक ड्रिल की है । पीएमओ के अधिकारी भी रायपुर पहुंच गए हैं ।

ज्ञात हो की विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच विधानसभा महासमुंद , प्रेमनगर , कांकेर , मुंगेली और रायगढ़ में जनसभाएं ली थी । जिसके फलस्वरुप इन पांचो विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को जीत हासिल हुई थी । इस बार भी बस्तर लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी की सभा हो चुकी है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!