22 अप्रैल श्री महाकाल भस्म आरती श्रृंगार दर्शन :

उज्जैन //(शिखर दर्शन )//मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के कपाट आज सुबह 4:00 बजे खोले गए । सबसे पहले भगवान महाकाल का पवित्र गंगाजल से अभिषेक किया गया । इसके बाद दूध ,घी ,दही ,शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया । श्री महाकाल को भस्म चढ़ाई गई ।
भगवान महाकालेश्वर का भांग , चंदन और आभूषणों से त्रिपुंड अर्पित कर श्रृंगार किया गया । श्री महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट , रजत मुंड की माला और रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित फूलों से बनी माला धारण की । बाबा को अवंतिका नगरी की प्रसिद्ध मिठाइयों का भोग लगाया गया ।
सुबह से ही भस्म आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी । सभी श्रद्धालुओं ने भस्म आरती दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया । भक्तों ने परंपरा के अनुसार नंदी महाराज का दर्शन कर उनके समीप जाकर उनके कान में अपनी मनोकामनाएं कहकर बाबा तक पहुंचाने की विनती कर रहे थे ।

इस दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल के जयकारे भी लगा रहे थे । पूरा मंदिर “जय जय श्री महाकाल”, “हर हर महादेव”, “हर हर शंभू”, “ॐ नमः शिवाय” से गूंज रहा था ।
