मरी माई माता मंदिर में अष्टमी कन्या भोज संपन्न …चैत्र नवरात्र पर मंदिर समिति का आयोजन , अध्यक्ष का रहा सराहनीय योगदान !


बिलासपुर /(शिखर दर्शन )// न्यू लोको (रेलवे) कालोनी स्थित 125 वर्ष पुरानी श्री त्रिपुर सुंदरी मरी माई मंदिर में आज चैत्र नवरात्र के पावन पर्व की अष्टमी के उपलक्ष्य पर मरी माई माता मंदिर समिति के सौजन्य से कन्या पूजन एवम कन्या भोज का आयोजन किया गया । जिसमे 108 नव कन्याओं का पैर धुला कर विधिवत पूजन कर भोज प्रस्तुत किया गया । विदित हो की आज के दिन कन्या पूजन का अपना अलग महत्व होता है इसलिए ।

अष्टमी कन्या भोज में आस पास की अनेक नव कन्याएं शामिल हुई । उनके अलावा दूर दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित हुए । मंदिर समिति द्वारा आयोजित कन्या भोज के पंडाल में हर साल की भांति इस साल भी विभिन्न समाज सेवी दिग्गजों ने भी अपने सामर्थ के अनुसार सेवाएं दी है ।

मंदिर के पूजा प्रभारी तरुण जी महराज ने बताया की आज के दिन देवी का राजसी श्रृंगार किया जाता है , तत पश्चात ही दैनिक आरती की जाती है ।

कन्या भोज कार्यक्रम श्री त्रिपुर सुंदरी मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार खेत्रपाल के मार्गदर्शन में संपूर्ण कन्या पूजन व भोज विधिवत संपन्न हुआ । इस अवसर पर समिति के सभी सदस्यों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे ।



