बस्तर संभाग
जवानों से भरी बस पलटी ,CRPF के 11 जवानों के साथ ड्राइवर घायल…
जगदलपुर /(शिखर दर्शन)//जवानों से भरी बस छत्तीसगढ़ के बस्तर में अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई । जिसकी वजह से चुनावी ड्यूटी के लिए कोंडागांव जा रहे सीआरपीएफ के 11 जवान सहित ड्राइवर घायल हो गया है । यह सभी जवान 188 बटालियन के बताए जा रहे हैं । सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा भेजा गया है ।

सभी घायल जवान पुष्पाल कैंप के लिए रवाना हुए थे तभी रतेंगा के पास अंधा मोड़ पर बस रोड से नीचे उतरकर पलट गई । हादसे में घायल 7 जवानों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है । जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है ।