रायपुर संभाग

रायपुर जगदलपुर हवाई सेवा शुरू , 31 मार्च से उड़ान प्रारंभ जानिए किराया और समय सारणी

रायपुर /(शिखर दर्शन)// जगदलपुर के लिए काफी दिनों से हवाई सेवा की राह देख रहे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है । रविवार को रायपुर से जगदलपुर के लिए उड़ान सेवा शुरू होने वाली है । इंडिगो एयरलाइंस द्वारा यह सेवा शुरू की जा रही है । साथ ही इसके अगले दिन यानी 1 अप्रैल से जगदलपुर से हैदराबाद के लिए भी उड़ान शुरू हो जाएगी । बताया जा रहा है कि रायपुर से जगदलपुर की हवाई यात्रा मात्र 2 हजार 299 रुपए में की जा सकती है ।

लंबे समय से रायपुर और जगदलपुर के बीच हवाई सेवा की मांग की जा रही थी ।रायपुर से जगदलपुर के लिए यात्री सप्ताह में चार दिन उड़ान कर सकेंगे । जगदलपुर से हैदराबाद के लिए यात्री सातवें दिन उड़ान भर सकेंगे । इंडिगो एयरलाइंस द्वारा यह दोनों उड़ान सेवा शुरू की जा रही है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फ्लाइट क्रमांक 6ई 7104 हैदराबाद से जगदलपुर के लिए सुबह 10:50 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 12:30 बजे जगदलपुर पहुंचेगी यह फ्लाइट सप्ताह में सातों दिन उड़ान भरेगी । इसके साथ ही फ्लाइट क्रमांक 6 ई 7105 जगदलपुर से दोपहर 12:50 बजे उड़ान भरेगी और हैदराबाद दोपहर 2:25 बजे पहुंचेगी । फ्लाइट क्रमांक 6 ई 7092 जगदलपुर से दोपहर 12:50 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 1:50 बजे रायपुर पहुंचेगी । इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6 ई 7095 रायपुर से दोपहर 2:10 बजे उड़ान भरेगी और जगदलपुर दोपहर 3:10 बजे पहुंचेगी ।

रायपुर हवाई अड्डे में यात्रियों की सुविधाओं के लिए अब फास्ट टैग के माध्यम से पार्किंग शुल्क लिया जा रहा है । इससे आने से अब यात्रियों और ठेका कर्मियों के बीच होने वाले विवाद भी थोड़े कम होंगे । इसके साथ ही इन दोनों विमानतल में ओला , उबर के साथ ही अन्य टैक्सियों का भी आना जाना शुरू हो गया है । वहीं यात्रियों के लिए कुछ नई दुकान भी शुरू होने वाली है । रायपुर विमानतल को उपभोक्ता संतुष्टि में पांचवा स्थान दिया गया है ।

रायपुर से जगदलपुर के लिए हवाई सेवा शुरू होने के बाद रायपुर से जयपुर के लिए भी अप्रैल या मई के पहले सप्ताह में उड़ान शुरू होने की संभावना है । बताया जा रहा है कि रायपुर से जयपुर की समय सारणी तय हो गई है । और विमान कंपनी को। अब केवल नई फ्लाइट का इंतजार किया जा रहा है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!