वन विभाग का होली मिलन : जमकर छलकाए गए जाम… मौके पर ही फेंक दी शराब की बोतले , वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
रायपुर /(शिखर दर्शन)// छत्तीसगढ़ की राजधानी के राजीव स्मृति वन पार्क में IFS ASSOCIATION ने होली मिलन का आयोजन किया था । जहां अब बीयर और शराब की बोतलें चीख चीख कर चिल्ला रही है । इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है ।
जानकारी हो कि गांव से लेकर शहर प्रदेश की आबो हवा को शुद्ध रखने बाग बगीचे को साफ सुथरा रखने के लिए हम एक दूसरे को जागरुक करते हैं । वहीं दूसरी ओर वन विभाग का एक बड़ा अमला है जिसमें सैकड़ो IFS अधिकारियों समेत हजारों की संख्या में राज्य कैडर के अधिकारी कर्मचारियों की टीम कार्यरत है।लेकिन इन जिम्मेदार लोगों के द्वारा ही किसी पार्क में किसी प्रकार का आयोजन के बाद लापरवाही बरती जाए यह पूरी तरह अशोभनीय और निंदनीय है ।
सरकारी स्मृति वन एवम भवनों को किसी निजी कार्यक्रम के लिए नहीं दिया जाता है। इतना ही नहीं लाफ्टर क्लब ,मॉर्निंग वॉकर ,भजन मंडलियों तक के लिए यहां का दरवाजा नहीं खोला जाता है । लेकिन होली मिलन की आड़ पर अधिकारियों ने शराब और कबाब की जो गंदगी यहां फैलाई है वह देखते ही बन रही है । वन अधिकारियों की पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । इस वीडियो में साफ तौर पर बिसलेरी की पानी बोतल से लेकर शराब ,बीयर और ब्रांडेड शराब की अलग-अलग बोतले बिखरी पड़ी हुई दिखाई दे रही है । इस मामले में IFS association के पदाधिकारियों से संपर्क किया गया लेकिन किसी भी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया ।
