मंदिर में हुई आगजनी के बाद अलर्ट जारी..…रंग पंचमी के दिन एक लोटा से होगा बाबा महाकालेश्वर का पूजन , मंदिर समिति ने लिया निर्णय !
उज्जैन /(शिखर दर्शन)// होली के दिन श्री महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान हुई आगजनी की घटना को लेकर उज्जैन जिला प्रशासन सख्त हो गया है । श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति ने रंग पंचमी के त्यौहार को लेकर बैठक आयोजित की ।बैठक में कई निर्णय लिए गए जिसमे रंग पंचमी पर बाबा श्री महाकाल का एक लोटा रंग से पूजन किया जाएगा ।

श्री महाकाल मंदिर प्रबंधन समिति ने रंग पंचमी के त्यौहार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है । मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कलेक्टर नीरज सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई । जिसमें आगामी रंग पंचमी के त्यौहार को देखते हुए परंपरा के अनुसार भस्म आरती की जाएगी । जिसमें मंदिर समिति एक लोटा रंग पंडा पुजारी को पूजन के लिए देगी ।
महाकाल मंदिर में परंपरा अनुसार आरती की जाएगी श्रद्धालु व मंदिर के कर्मचारियों को भी रंग व गुलाल लाना प्रतिबंधित रहेगा । गर्भ गृह में सिर्फ पंडितों को प्रवेश दिया जाएगा , जो भस्म आरती करेंगे । और सुरक्षा कर्मी श्रद्धालुओं की निरंतर चेकिंग करेंगे ।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया की होली के दिन हुई घटना में घायलों को मंदिर समिति की ओर से 1 लाख रुपए मुवाजे के रूप में दिए जाएंगे । वहीं आगजनी की घटना को लेकर जिला कलेक्टर ने तीन सदस्य टीम गठित की है । जो जांच कर कलेक्टर को अपना प्रतिवेदन सौंपेगी । इसके बाद आगजनी की घटना में गुलाल फेंकने वाले दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी ।
