रेलवे स्टेशन में लगी आग…., कैंटीन और फूड प्लाजा जलकर राख
रायपुर /(शिखर दर्शन) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जोन अंतर्गत स्थित रायपुर रेलवे स्टेशन में देर रात भयानक आग लग गई । जिसके कारण प्लेटफार्म पर स्थित फूड प्लाजा और कैंटीन समेत मिल्क पार्लर जलकर राख हो गए ।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक में स्थित देवभोग मिल्क पार्लर की दुकान और उसके पास स्थित खाने पीने का सामान बेचने वाली कैंटीन में अचानक लग गई । आग के चलते पूरी दुकान जलकर राख हो गई । दुकान में रखा सभी सामान जल कर सत्यानाश हो गया । काफी देर के बाद भी फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचा । GRP , RPF वह अन्य पुलिस कर्मियों ने रेल कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया । प्रारंभिक जानकारी के अनुसार साथ सर्किट के चलते आग लगी होना बताया जा रहा है । किसी व्यक्ति के हताहत होने की कोई सूचना खबर लिखे जाने तक नहीं प्राप्त हुई है ।
