28 मार्च श्री महाकाल भस्म आरती श्रृंगार दर्शन :
उज्जैन /(शिखर दर्शन)// मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री महाकालेश्वर मंदिर के पट सुबह 4:00 बजे खोले गए । भगवान महाकाल का सबसे पहले पवित्र गंगाजल से अभिषेक किया गया । इसके बाद दूध ,दही ,शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया । श्री महाकाल को भस्म चढ़ाई गई ।
भांग ,चंदन ,आभूषण अर्पित कर दिव्य श्रृंगार किया गया । भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट ,रजत मुंड की माला और रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित फूलों की माला धारण की । बाबा को उज्जैन नगरी की प्रसिद्ध मिठाइयों का भोग लगाया गया ।

सुबह से ही भस्म आरती में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आत्मिक आनंद प्राप्त किया । भक्तों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं कहकर बाबा तक पहुंचाने की विनती की । इस दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल के जयकारे भी लगा रहे थे… पूरा मंदिर “जय जय श्री महाकाल”, “हर हर महादेव”, “हर हर शंभू”, “ॐ नमः शिवाय” से गूंज रहा था ।
