दुर्ग संभाग

चीख निकलने से पहले हो गई मौत , JD स्टील प्लांट के फर्नेस में गिरा कर्मचारी ,

दुर्ग //( शिखर दर्शन )//छत्तीसगढ़ के जिला दुर्ग के रसमडा औद्योगिक क्षेत्र के “जे डी इस्पात संयंत्र” में एक बड़ा हादसा हो गया है । यहां प्लांट के फर्नेस में (बारी मेन)  में के रूप में कार्यरत कर्मचारी की जिंदा जलकर मौत हो गई है । इस घटना से प्लांट में हड़कंप मच गया है । यह मामला अंजोरा थाना (चौकी) क्षेत्र का बताया जा रहा है ।

जानकारी के अनुसार देर रात “जे डी इस्पात संयंत्र” के फर्नेस में ब्लास्ट होने के बाद कर्मचारी सीधे फर्नेस में गिर गया ।जिससे उसकी जलकर मौत हो गई । कर्मचारी का नाम जितेंद्र कुमार भूरिया (24 वर्ष) बताया जा रहा है । मृतक झारखंड से आ कर  रसमडा के “जे डी इस्पात संयंत्र” में ठेका कर्मी के तौर पर काम कर रहा था ।

इस प्लांट में हैवी स्ट्रक्चर लोहे के एंगल और प्लेट बनाने का काम किया जाता है । जहां मजदूर फर्नेस से निकलने वाले गर्म लोहे के ऊपर के कचड़े को बड़े चम्मच से हटाने का काम करते हैं । जिन्हें (बारी मेन) कहा जाता है ।

मजदूर की हादसे में मौत के बाद प्रबंधन पर सुरक्षा संबंधित कई आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया है । इसके साथ ही साथ कर्मचारियों ने मृतक कर्मचारियों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग करते हुए गेट के सामने बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं ।

मजदूर की मौत के विरोध में प्रदर्शन करते साथी कर्मचारी

इसके बाद अंजोरा चौकी की पुलिस द्वारा समझाइए के बाद कर्मचारी वापस लौट गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!