27 मार्च श्री महाकाल भस्म आरती श्रृंगार दर्शन :
उज्जैन/( शिखर दर्शन )//12 ज्योतिर्लिंगों में से एक मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर के पट सुबह 4:00 बजे खोले गए । भगवान महाकाल का सबसे पहले पवित्र गंगा जल से अभिषेक किया गया । इसके बाद दूध ,दही ,घी ,शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया ।बाबा महाकाल को भस्म चढ़ाई गई ।
भांग ,चंदन और आभूषण अर्पित कर दिव्य श्रृंगार किया गया । भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट ,रजत मुंड की माला और रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित फूलों की माला धारण की । बाबा को अवंतिका नगरी की प्रसिद्ध मिठाइयों का भोग लगाया गया ।
सुबह भस्म आरती में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने आरती दर्शन कर आत्मिक आनंद प्राप्त किया । श्रद्धालु नंदी महाराज का दर्शन कर उनके समीप जाकर परंपरा के अनुसार उनके कान में अपनी

मनोकामनाएं बोलकर बाबा तक पहुंचाने की विनती कर रहे थे । इस दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल के जयकारे भी लगा रहे थे। पूरा मंदिर “जय जय श्री महाकाल”, “हर हर महादेव”, “हर हर शंभू”, “ॐ नमः शिवाय” से गूंज रहा था ।
