2 बाघ शावकों की हुई मौत , जांच में जुटा प्रबंधन
उमरिया /(शिखर दर्शन)// मध्य प्रदेश राज्य के उमरिया स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक ही दिन में दो बाघों की अचानक मौत के बाद सन्नाटा छाया हुआ है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टाइगर रिजर्व के पनपथ और खितौली रेंज में दो बाघ शावकों की मौत हो गई है । मरने वाले दोनों बाघ शावक की उम्र 1 वर्ष के अंदर बताई जा रही है । इधर जानकारी के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम जांच में छूट गई है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पन्ना रेंज अंतर्गत जिस बाघ शावक का शव पाया गया है वह बुरी तरह से नोचा हुआ था ।घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया । और अपनी कार्यवाही में जुट गया । जबकि एक और बाघ शावक का शव खितौली परिक्षेत्र के गढ़पुरी गांव के पास मिला है । दोनों शावकों की उम्र एक वर्ष के भीतर बताई जा रही है ।
जानकारी हो कि इन दो बाघ शावकों की मौत के बाद इस वर्ष के आंकड़े में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मरने वाले बाघों की संख्या नौ हो गई है । जनवरी से अब तक इतनी बड़ी संख्या में बाघों की मौत से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अस्तित्व पर सवाल खड़ा हो रहा है ।
