26 मार्च श्री महाकाल भस्म आरती श्रृंगार दर्शन :
उज्जैन/( शिखर दर्शन)// मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पट सुबह 4:00 बजे खोले गए । सबसे पहले श्री महाकाल का पवित्र गंगा जल से अभिषेक किया गया । इसके बाद दूध ,दही ,घी ,शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया ।
बाबा महाकाल को भस्म चढ़ाई गई भांग ,चंदन ,गुलाल और त्रिपुंड अर्पित कर आभूषणों और पंचमेवा से दिव्य श्रृंगार किया गया । श्री महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट , रजत मुंड की माला और रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित फूलों की माला धारण की । बाबा को अवंतिका नगरी की प्रसिद्ध मिठाइयों का भोग लगाया गया ।

सुबह भस्म आरती दर्शन कर श्रद्धालुओं ने आत्मिक आनंद प्राप्त किया । कुछ श्रद्धालु बोले नाथ के अत्यंत करीब रहने वाले नंदी महाराज का दर्शन कर , उनके समीप जाकर , परंपरा के अनुसार उनके कान में अपनी मनोकामना कहकर बाबा महाकाल तक पहुंचाने की विनती कर रहे थे । सभी भक्तगण बाबा महाकाल के जयकारे भी लगा रहे थे पूरा मंदिर “जय जय श्री महाकाल”, “हर हर महादेव”, “हर हर शंभू”, “ॐ नमः शिवाय” से गुंजयमान हो रहा था ।
