रायपुर संभाग

रायपुर के फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग…. मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम का आप्रेशन जारी…! 

रायपुर /(शिखर दर्शन)// राजधानी मैं छत्तीसगढ़ विज्ञान केंद्र सड्डू इलाके में स्थित विराज फर्नीचर के गोदाम में भीषण आग लग गई । आग लगने की वजह से गोदाम में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया । वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचे कर आग पर काबू पाने के जद्दोजहद करने लगी आग इतनी भीषण थी की घटना स्थल पर दमकल की पांच गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई थी ।  लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया । यह मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है ।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार होली त्यौहार की सुबह-सुबह लोगों ने विराज फर्नीचर के गोदाम में धुआं उठते देखा । इसके बाद देखते ही देखते गोदाम से आग की लपटे उठने लगी । और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया ।

यह देख स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी । फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और लगभग पांच दमकलों के साथ 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका ।आगजनी की घटना कैसे हुई किसकी स्पष्ट जानकारी अभी नहीं मिल पाई है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!