विधानसभा बजट सत्र की होगी शुरुआत : जानिए आज छत्तीसगढ़ में क्या होगा खास ?

रायपुर/( शिखर दर्शन// छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है । 1 मार्च तक चलने वाले इस सत्र में कुल 20 बैठकें होंगी । पहले दिन राज्यपाल का अभीभाषण होगा वही दिवंगत पूर्ण आत्माओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी ।
कांग्रेस विधायक दल की बैठक :
आज शाम 7:00 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक होनी है । यह बैठक नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत के निवास पर होगी । जिसमें बजट सत्र के दौरान सत्ता पक्ष को घेरने की रणनीति बनेगी ।
हो सकती है बारिश :
छत्तीसगढ़ में आज बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं । पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से नमी की मात्रा बढ़ाने की संभावना है । बंगाल की खाड़ी में नमी युक्त हवाओं का आगमन भी जारी रहेगा । आज मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में बदल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है । न्यूनतम तापमान में वृद्धि भी हो सकती है । वहीं 6 और 7 फरवरी को प्रदेश के उत्तर भाग में वर्षा होने की संभावना है।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव :
जशपुर जिला पंचायत में आज अध्यक्ष पद का चुनाव होना है । तत्कालीन विधायक के द्वारा विधानसभा चुनाव जीतने पर जिला पंचायत अध्यक्ष पद खाली है । भाजपा ने अनुराग सिंह देव को जिला पंचायत चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है ।

