बिलासपुर संभाग

छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ शंभू को मिली सह-प्रभारी की जिम्मेदारी

भाजपा ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के संगठनात्मक प्रभारियों में किया बड़ा फेरबदल

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। वहीं सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं।

रायपुर ( शिखर दर्शन ) //

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से संगठनात्मक जिम्मेदारियों में किए गए इस बदलाव के तहत छत्तीसगढ़ के लिए स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शंभू के नाम तय किए गए हैं। भाजपा ने एक साथ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारी एवं सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं।

स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ के साथ हरियाणा का भी प्रभार

स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ के साथ हरियाणा का प्रभारी भी नियुक्त किया गया है। वह पिछले महीने भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में राष्ट्रीय महामंत्री बनाई गई थीं। अब उन्हें राज्य संगठन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ शंभू को छत्तीसगढ़ का सह-प्रभारी बनाया गया है। वह प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के साथ राज्य संगठन से जुड़े कार्यों और समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे। शंभू इससे पहले बिहार भाजपा में संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद हुआ बदलाव

छत्तीसगढ़ में इससे पहले नितिन नबीन प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी में बदलाव की स्थिति बनी थी। अब पार्टी ने स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शंभू को नई जिम्मेदारी देकर छत्तीसगढ़ संगठन के लिए नया प्रभार तय कर दिया है।

नई नियुक्तियों के बाद प्रदेश संगठन और केंद्रीय नेतृत्व के बीच समन्वय, संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा तथा पार्टी की गतिविधियों से जुड़े कार्य अब नई व्यवस्था के तहत आगे बढ़ेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!