बिलासपुर संभाग

शक्ति वेदांता ब्लास्ट का दर्दनाक खुलासा: लंच कर रहे मजदूरों पर टूटा मौत का कहर, कलेक्टर ने FIR के दिए आदेश

बॉयलर पाइप फटते ही बरसी खौलती भाप-पानी की धार, 12 की मौत, प्रोडक्शन बंद, जांच शुरू

शक्ति ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले स्थित Vedanta Power Plant में हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त कई मजदूर जमीन पर बैठकर लंच कर रहे थे, तभी अचानक बॉयलर के पाइप फट गए और खौलता पानी व भाप तेज रफ्तार से मजदूरों पर गिर पड़ी। इस दर्दनाक घटना में अब तक 12 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

अचानक हुआ धमाका, झुलसकर गंभीर हुए मजदूर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विस्फोट इतना अचानक और तेज था कि मजदूर संभल भी नहीं पाए। गर्म पानी और भाप की चपेट में आने से कई मजदूर बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

कलेक्टर का सख्त रुख, प्लांट प्रबंधन पर FIR के निर्देश

घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर Amrit Vikas Topno ने बड़ा कदम उठाते हुए प्लांट प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।

प्रोडक्शन बंद, सुरक्षा जांच के निर्देश

जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्लांट का उत्पादन तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया है। साथ ही पूरे प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक जांच के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

सांसद ने किया दौरा, जिम्मेदारों पर कार्रवाई के संकेत

जांजगीर-चांपा की सांसद Kamlesh Jangde भी घटनास्थल पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और प्रबंधन के साथ बैठक कर घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए तथा स्पष्ट किया कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शोक और आक्रोश का माहौल, इलाज जारी

हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है और घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!