लेबनान पहुंचे बेंजामिन नेतन्याहू, बोले- युद्ध जारी है; कोई युद्धविराम नहीं

दक्षिणी लेबनान में इजरायली प्रधानमंत्री का दौरा, हिज्बुल्लाह को लेकर कड़े बयान
( एजेंसी ) //
इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu रविवार को दक्षिणी Lebanon पहुंचे, जहां उन्होंने इजरायली सैनिकों से मुलाकात की। इस दौरान वे बुलेटप्रूफ जैकेट और सैन्य सुरक्षा घेरे में नजर आए।
दौरे के बाद जारी किए गए वीडियो में नेतन्याहू ने साफ कहा कि युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है और किसी भी तरह का युद्धविराम लागू नहीं है। उन्होंने दावा किया कि इजरायली सेना ने हिज्बुल्लाह के खतरे को काफी हद तक कमजोर कर दिया है।
Hezbollah को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए नेतन्याहू ने कहा कि इजरायली सेना लगातार कार्रवाई कर रही है और उत्तरी इजरायल की सुरक्षा बहाल होने तक हमले जारी रहेंगे।
इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा कि दक्षिणी लेबनान में एक सुरक्षा क्षेत्र के जरिए हमलों के खतरे को रोका गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान और उसके सहयोगी क्षेत्र में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब वे खुद अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं।
इस दौरान उनके साथ इजरायल के रक्षा मंत्री भी मौजूद थे। वीडियो में नेतन्याहू सैनिकों से घिरे हुए और मोर्चे पर स्थिति का जायजा लेते दिखाई दिए।
इस बीच उन्होंने यह भी संकेत दिया कि लेबनान के साथ सीधी बातचीत को मंजूरी दी गई है, जिसका उद्देश्य हिज्बुल्लाह का निरस्त्रीकरण और लंबे समय के लिए शांति समझौता करना बताया गया है।
हालांकि, उन्होंने दोहराया कि मौजूदा हालात में कोई युद्धविराम नहीं है और सैन्य कार्रवाई पूरी ताकत के साथ जारी रहेगी।



