रफ्तार का कहर: ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार 2 की मौत, एक जिंदगी से जूझ रहा

अमलीडीही के पास दर्दनाक हादसा, महिला सहित दो ने मौके पर तोड़ा दम
रायगढ़ (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के मुताबिक, हादसा पूंजीपथरा-घरघोड़ा मार्ग पर अमलीडीही गांव के पास हुआ। बाइक पर सवार तीन लोग कहीं जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त कि मौके पर मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। इनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
खेत में घुसा ट्रेलर

हादसे के बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही घरघोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतकों और घायल की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




