अन्तर्राष्ट्रीय

‘हम सरेंडर की शर्त स्वीकार नहीं करते’: अमेरिका से वार्ता फेल, ईरान का सख्त जवाब

इस्लामाबाद में 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, IRGC बोला- किसी भी शर्त पर समझौता नहीं

इस्लामाबाद ( एजेंसी ) // ईरान ने अमेरिका के साथ शांति वार्ता फेल होने के बाद कड़ा रुख अपनाया है। ईरानी सेना के प्रवक्ता इब्राहिम ज़ुल्फिकारी ने साफ कहा कि “हम किसी भी सरेंडर की शर्त स्वीकार नहीं करते और अपनी शर्तों से पीछे नहीं हटेंगे।”

पाकिस्तान की राजधानी में हुई यह हाई-लेवल वार्ता करीब 21 घंटे तक चली, लेकिन किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी। यह बातचीत पश्चिम एशिया में जारी तनाव को खत्म करने के उद्देश्य से की जा रही थी।

परमाणु कार्यक्रम बना सबसे बड़ा विवाद

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे जेडी वेंस ने कहा कि अमेरिका ने अपना “फाइनल और बेस्ट ऑफर” दिया था, लेकिन ईरान ने उसे मानने से इनकार कर दिया।

वेंस के मुताबिक, सबसे बड़ी अड़चन ईरान का अपने परमाणु कार्यक्रम को छोड़ने से इनकार करना रहा। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अपनी “रेड लाइन्स” स्पष्ट कर दी थीं।

बिना समझौते लौटे अमेरिकी प्रतिनिधि

वार्ता विफल होने के बाद जेडी वेंस अपनी टीम के साथ अमेरिका लौट गए। रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि समझौता न होना ईरान के लिए ज्यादा नुकसानदेह है।

कड़ी सुरक्षा के बीच हुई थी वार्ता

इस्लामाबाद में वार्ता के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। 10 हजार से ज्यादा पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी और रेड अलर्ट जारी किया गया था।

इस वार्ता पर पूरी दुनिया की नजर थी, लेकिन इसके विफल होने के बाद अब मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!