अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका-ईरान वार्ता फेल: 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा, परमाणु मुद्दे पर अड़े दोनों देश

इस्लामाबाद में नहीं बनी सहमति, जेडी वेंस बोले- ईरान ने हमारी शर्तें नहीं मानी , पाकिस्तान से हुए रवाना

इस्लामाबाद ( एजेंसी ) // अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम और शांति को लेकर हुई अहम वार्ता बेनतीजा रही। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में करीब 21 घंटे चली बातचीत के बाद भी दोनों देशों के बीच कोई समझौता नहीं हो सका।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि अमेरिका ने अपनी स्पष्ट शर्तें रखी थीं, लेकिन ईरान ने उन्हें मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वे “फाइनल और बेस्ट ऑफर” लेकर आए थे, लेकिन बिना किसी डील के लौटना पड़ रहा है।

वेंस ने दो टूक कहा कि किसी भी समझौते के लिए ईरान को यह भरोसा देना होगा कि वह परमाणु हथियार नहीं बनाएगा, लेकिन इसी मुद्दे पर सबसे बड़ा गतिरोध बना रहा।

ईरान ने अमेरिका पर लगाया आरोप

वहीं, ईरान ने वार्ता विफल होने के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है। ईरानी एजेंसी के मुताबिक, अमेरिकी शर्तें जरूरत से ज्यादा सख्त थीं, जिससे समझौता नहीं हो पाया।

होर्मुज स्ट्रेट बना सबसे बड़ा विवाद

रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों देशों के बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी मतभेद गहराए हुए हैं। यही मुद्दा बातचीत आगे बढ़ने में बड़ी बाधा बना। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच संपर्क और बातचीत जारी रहने की बात कही जा रही है।

डोनाल्ड ट्रम्प का बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि समझौता हो या न हो, अमेरिका हर हाल में जीतेगा। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान को सैन्य रूप से कमजोर कर दिया है और होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षा अभियान जारी है।

इस पूरी घटनाक्रम के बाद मध्य पूर्व में एक बार फिर तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अब नजर इस बात पर है कि क्या आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच कोई नया रास्ता निकल पाता है या नहीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!